फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सील खोले

ग्रीन जोन में तब्दील हुई शिप्रा रिवेरा, खोली गई सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
सील खोले
\n\nग्रीन जोन में तब्दिल हुई शिप्रा रिवेरा, खोली गई सील\n\n- रेजिडेंट्स में खुशी अधिकारियों के प्रति जताया आभार\n\n- सील खोले जाने को लेकर आरडब्ल्यूए व रेजिडेंट्स ने शनिवार को रखी थी अपनी बात\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। लगभग बीस दिनों बाद इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसायटी ग्रीन जोन में तब्दील हुई। ग्रीन जोन में आते ही सोसायटी की सील को खोल लोगों को जिला प्रशासन ने राहत पहुंचाई है। सील खोले जाने पर सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन का आभार जताया।\n\nबता दें कि सोसायटी में दिल्ली के एक कर्मचारी कोरोना पोजेटिव पाए गए थे। उनका ईलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। वहीं उनके परिवार के सदस्याओं का इलाज गाजियाबाद कोविड अस्पताल में चल रहा है। परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान में सोसायटी में नहीं रह रहा है। इसके बाद पिछले दिनों सोसायटी में कोई भी नया केस नहीं मिला था। सोसायटी में जिला प्रशासन और आरडब्ल्यूए की ओर से लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कई बार सील खोले जाने की डिमांड की थी। अपर नगर मजिस्ट्रेट ने सीएमओ की आख्या के बाद सोमवार को सोसायटी की सील खोल दी है। इसके साथ ही लॉक डाउन की समस्त शर्तें पूर्व की तरह ही लागू रहेंगी। इसके लिए आरडब्ल्यूए को निर्देशित किया गया है कि वह सोसायटी में नियमों का पालन कराते रहें।\n\n----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed