{"_id":"5ebbcdae8ebc3e90835dda77","slug":"l-i-b-e60","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रिनिंग और सैनिटाइेशन के बाद दी सोसायटी में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रिनिंग और सैनिटाइेशन के बाद दी सोसायटी में एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी को लेकर सोसायटियों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी के साथ जीडीए व बिल्डिंग अपार्टमेंट में भी लोगों ने अपने स्तर से व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं। बुधवार को शालीमार गार्डन के विजय पार्क में स्ट्रीट वेंडर्स को थर्मल screening और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया गया। इस बीच लोगों को मास्क लगाने के भी निर्देश दिए। बिना मास्क के वेंडर्स को सोसायटी से बाहर भेजने की भी चेतावनी दी गई।
शालीमार गार्डन सोशल वेलफेयर सोसायटी के कन्वीनर विक्रम कौल ने बताया कि विजय पार्क सोसायटी में सीमित ही स्ट्रीट वेंडर्स को प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के साथ सभी के लिए मास्क और ग्लब्स जरूरी हैं। सोसायटी में स्ट्रीट वेंडर्स की थर्मल स्क्रिनिंग की गई। इसमें जिस किसी का तापमान ज्यादा मिला उसे वापस भेजने के निर्देश दिए गए थे। गनीमत रही कि किसी भी वेंडर्स का तापमान ज्यादा नहीं आया। इसके बाद उन्हें सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए गए। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की भी अपील की गई। इस बीच नीरज सिंह,चंचल, सुनील, विनोद, सुहैल, राहुल आदि लोग मौजूद रहे। --------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन