फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kyrgyzstan's Maria's interrogation completed, sent to jail

Ghaziabad News: किर्गिस्तान की मारिया से पूछताछ पूरी, भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kyrgyzstan's Maria's interrogation completed, sent to jail
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार पर छापे की कार्रवाई के दौरान मिली किर्गिस्तान की मारिया फेडरोवा को पूछताछ के बाद पुलिस ने डासना जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को भी भेजी गई है। कई घंटे की पूछताछ में पुलिस को उसके बिना वीजा देश में अलग-अलग जगह रहने की वजह पता नहीं चली है। खुफिया विभाग उसकी कुंडली खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किर्गिस्तान की मारिया फेडरोवा को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान शालीमार गार्डन में उसके रहने की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल खुफिया विभाग के अधिकारी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात एक फ्लैट में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो संचालिका और एक युवती के अलावा विदेशी महिला भी मिली। विदेशी महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मारिया फेडरोवा पुत्री व्लादिमीर निवासी किर्गिस्तान बताया। टीम ने उसका पासपोर्ट और वीजा मांगा जिसमें पता चला कि कि पासपोर्ट की वैधता नौ अप्रैल 2024 तक है जो दिल्ली स्थित किराये के फ्लैट में रखा था जबकि भारत में घूमने के लिए उसे वीजा 24 जुलाई 2019 को 365 दिन के लिए जारी हुआ था जो 23 जुलाई 2020 को खत्म हो गया। एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घूमने के लिए आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed