फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Knocked out power in the fog, getting seven to eight hours cut

कोहरे में बिजली व्यवस्था ठप, सात से आठ घंटे रही कटौती

Wed, 07 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Knocked out power in the fog, getting seven to eight hours cut
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

 कोहरे के चलते आए फॉल्ट की वजह से महानगर की विभिन्न कालोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मोरटा सब-स्टेशन पर ट्रांसमिशन की लाइन में फॉल्ट आने के चलते बुधवार को सात से आठ घंटे बिजली गुल रही। मोरटा सब-स्टेशन से जुड़ी कालोनियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


ट्रांसमिशन लाइन में फॉल्ट के चलते संजय नगर, कमला नेहरू नगर, गोविंदपुरम में सुबह 10 बजे गई लाइट शाम को पांच बजे आई। इसके बाद भी लाइन में ट्रिपिंग की वजह से बिजली का आना और जाना जारी रहा। नेहरू नगर, अशोक नगर, मालीवाड़ा, आरडीसी, रमतेराम रोड, गांधीनगर में दिन भर ट्रिपिंग की दिक्कत रही।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर, चिरंजीव विहार, अवंतिका सहित लाइनपार की कालोनी विजयनगर,  प्रतापविहार में भी फॉल्ट के चलते लोगों को कटौती झेलनी पड़ी।नंदग्राम और पटेलनगर सब-स्टेशन से जुड़ी कालोनियों में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के एसई एसबी यादव ने बताया कि मोरटा 132 केवीए सब-स्टेशन से ट्रांसमिशन की लाइन में फॉल्ट  के चलते महानगर की विभिन्न कालोनियों में सप्लाई बाधित रही। संजय नगर, गोविंदपुरम और कमला नेहरूनगर में सप्लाई शाम सात बजे सुचारू हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed