{"_id":"6526fdc7852d3b0b0e0d73a7","slug":"kirti-vardhan-and-prithvi-tyagi-will-play-for-vinoo-mankad-trophy-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-3085-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए खेलेंगे कीर्ति वर्धन और पृथ्वी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए खेलेंगे कीर्ति वर्धन और पृथ्वी त्यागी
विज्ञापन
साहिबाबाद। वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में बुधवार को जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें वैशाली के रहने वाले कीर्ति वर्धन और अवंतिका के पृथ्वी त्यागी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर दोस्त और परिजनों ने बधाई दी।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में यूपीसीए का पहला मैच विदर्भ के साथ 12 अक्तूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर राकेश मिश्रा और महासचिव मनोज माकड़ ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन जिला, मंडल और स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। गेंदबाज पृथ्वी त्यागी ने जिला, मंडल और स्टेट स्तरीय ट्रायल में 12 विकेट लिए। बल्लेबाज और विकेटकीपर कीर्ति वर्धन ने पहले भी जिला, मंडल और राज्य स्तर पर बेहतरीन विकेट कीपिंग किया है। दोनों ने कैंप में भी बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी इंदिरापुरम स्थित टीएनएम क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करते हैं और कोच स्टार बोर्ड अजय शर्मा से खेल की बारीकियों को सीख रहे हैं। चयनित होने पर दोनों खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।