फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kid missing since 9 december found dead in bundle of sheets in Pilakhua Hapur

Hapur: नौ दिसंबर से लापता था मासूम, घर में ही चादर के गट्ठर में दबा मिला शव

Mon, 12 Dec 2022 04:39 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 12 Dec 2022 04:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नौ दिसंबर को नौरंगपुरी निवासी यूसुफ का बेटा सहादत (5) गायब हो गया था। उसे अंतिम बार घर के बाहर खेलते हुए देखा गया था। घर वाले उसे ढूंढ-ढूंढ कर परेशान हो गए थे। इसकेब बाद उसके पिता यूसुफ ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Kid missing since 9 december found dead in bundle of sheets in Pilakhua Hapur
सहादत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन से लापता पांच वर्षीय मासूम का पड़ोस में रहने वाले नाना के घर में ही शव मिला है। मासूम की चादरों के गट्ठर के नीचे दबकर दम घुटने से मौत हुई है। मृतक गूंगा (मूक) होने के कारण चादरों के नीचे दबने पर शोर नहीं मचा पाया। शनिवार को मृतक मासूम के पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के मना करने के बावजूद भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


मोहल्ला नौरंगपुरी निवासी युसूफ का करीब पांच वर्षीय मासुम पुत्र सहादत गत नौ दिसंबर की शाम चार बजे मकान के बाहर खेलता हुआ लापता हो गया था। तलाश में उसका कहीं पर सुराग नहीं मिलने पर युसूफ ने 10 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी मासूम की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


युसूफ की ससुराल भी उसके मकान से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ोस के मोहल्ला रमपुरा में है। युसूफ के ससुर महबूब चादर की धुलाई का काम करते हैं। नाना का घर पड़ोस में होने के चलते मासूम वहां चला गया। सोमवार को कमरे में रखी चादर की गांठ निकालते समय सहादत का शव पड़ा देखा। उसे देखते ही महबूब की चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सहादत को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि तीन दिन तक शव घर में पड़ा रहा, लेकिन परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

मासूम का पिता भी करता चादर धुलाई का काम
सहादत का पिता युसूफ भी चादर धुलाई का काम करता है। पड़ोस में मासूम के नाना का घर होने के कारण वह अक्सर खेलता हुआ वहां चला जाता था। संभावना है कि नौ दिसंबर को भी वह नाना के घर चला गया होगा, और कमरे के अंदर रखी चादर के पीछे जाकर सो गया होगा। वहां पर और भी चादरों की गांठ रख दी गई, जिससे मासूम उनके नीचे दब गया और उसका दम घुट गया। मासूम मूक (गूंगा) होने के कारण शोर भी नहीं मचा पाया होगा। 


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया, लेकिन गुमशुदगी दर्ज होने और परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। थाने पर अभी तक इस बाबत किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed