फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Khoda residents protested by blocking the service road

Ghaziabad News: खोड़ावासियों ने सर्विस रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Khoda residents protested by blocking the service road
खोड़ा। खोड़ावासी गंगाजल की मांग को लेकर आईटीआई लोकप्रिय विहार एनएच 9 के पास सर्विस रोड पर आठ दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों के रोड पर बैठने से खोड़ा सर्विस रोड पर जाम लग गया। कॉलोनी में लोगों ने पदयात्रा निकाली और धरनास्थल पर बैठ गए। धरनास्थल के पास जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सर्विस रोड से वैशाली, दिल्ली गाजीपुर, खोड़ा के अंदर आने-जाने वाले लोग परेशान हो गए। लोगों को एनएच-9 से दिल्ली के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

खोड़ा रेजिडेंटस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा के लोग पेयजल की मांग को लेकर लखनऊ तक पदयात्रा निकालेंगे। इस आंदोलन को 12 सभासद व क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने समर्थन दिया है। खोड़ा में पेयजल की बहुत अधिक समस्या है। लोग सबमर्सिबल का पानी प्रयोग करते हैं जो कि पानी पीने योग्य नहीं है। लोगों को प्रतिदिन पीने के लिए पानी बाजार से खरीदना पड़ता है। पानी के लिए टैंकर लगाए गए थे लेकिन उससे भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा था। नहर की सफाई के चलते वह टैंकर भी आने बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

धरनास्थल पर मौजूद नहीं कोई व्यवस्था
गंगाजल आपूर्ति के लिए धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि कोई भी धरना अगर जनहित के लिए किया जाता है तो प्रशासन की तरफ से मोबाइल शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की जाती है। प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है जबकि धरना देने से पहले प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed