फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kharna today, the evening will be the worship

खरना आज, शाम को होगी पूजा

Sat, 05 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kharna today, the evening will be the worship
खरीदारी करतीं म‌हिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सूर्य की पूजा का महा पर्व छठ शुरू हो चुका है। छठ घाट पर पूजन स्थल की साफ-सफाई कर छठ माता की वेदी का रंग-रोगन चल रहा है। शुक्रवार को बाजारों मेें काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन


शहर में विजय नगर, प्रताप विहार, राकेश मार्ग, नंदग्राम, संजयनगर आदि क्षेत्रों में छठ पूजा की जाती है। इसके लिए तालाबों और झील आदि की साफ-सफाई कर साफ पानी भरा गया है। इसके साथ ही लाइटिंग आदि से घाट को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


खरना आज, बनेगी गुड़ की खीर-पूड़ी:
पंडित रंजीत झा ने बताया कि शनिवार की शाम को खरना की पूजा होगी। इसमें सुबह से व्रती बिना अन्न जल ग्रहण किए शाम को पूजा करेंगे और पूजन के बाद गुड़ की खीर और पूड़ी या रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन सामग्री पर महंगाई का असर
छठ पूजन के लिए सभी मौसमी फलों सहित बांस की टोकरी, सूप, गन्ना, कच्ची हल्दी, नारियल, शरीफा, अमरख, बड़ा नींबू, भखरा सिंदूर, आदि की खरीददारी हुई। विजय नगर के रेजिडेंट पीके सिंह ने बताया कि फलों के साथ-साथ पूजन सामग्री के दाम काफी बढ़े हैं।

टोकरी जो पिछले साल डेढ़ सौ में मिली थी, इस बार उसके दाम दो सौ रुपये हो गए हैं। गन्ने का एक पीस बीस रुपये तक में बिका है। इसके अलावा सूप 50, नारियल -40-50 रुपये में एक पीस, केला 60 रुपये दर्जन बिक रहा है इसके अलावा अमरूद - 60 रुपये, शरीफा-10 रुपये के दो पीस, कच्ची हल्दी- 10 के दो पीस, सेब-100 रुपये और संतरा 50 रुपये किलो बिक रहे हैं। सभी सामग्रियों में दस से 20 रुपये का उछाल आया है।

हिंडन पर तैनात की जा रही मोबाइल हेल्थ सेवा
छठ घाट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंतजाम किए जाएंगे। घाट पर मोबाइल हेल्थ सेवा के लिए जरूरी दवाओं के साथ प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ सहित एंबुलेंस तैनात की जाएगी।


सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि घाट पर सभी चिकित्सकों और दवाओं से लैस एंबुलेंस होगी इसके साथ ही चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कई मिथिलांचल सेवा समिति और अन्य समितियां भी अपने-अपने शिविर में प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed