{"_id":"6676a42790c853d533014d24","slug":"kdp-people-gave-24-hour-ultimatum-to-nigam-for-dog-attack-incident-in-ghaziabad-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में खूंखार हो रहे कुत्ते: महिला को किया लहूलुहान, सोसाइटी में प्रदर्शन; निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में खूंखार हो रहे कुत्ते: महिला को किया लहूलुहान, सोसाइटी में प्रदर्शन; निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Sat, 22 Jun 2024 03:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:45 PM IST
सार
गाजियाबाद में कुत्तों की समस्या से परेशान केडीपी के लोगों ने निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया है। शुक्रवार शाम एक महिला को कुत्तों के झुंड ने काटकर कर लहूलुहान दिया था।
विज्ञापन
केडीपी के लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के लोगों ने शनिवार सुबह गेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों के अंदर डर बैठ गया है। एक हफ्ते में एक बच्चे और महिला पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। नगर निगम समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सोसायटी में महिला को कर दिया था लहूलुहान
शुक्रवार को सोसायटी के बेसमेंट में घरेलू सहायक प्रमिला को कुत्तो के झुंड ने काटकर लहूलुहान कर दिया। करीब 10 मिनट तक कुत्ते हमलावर रहे। महिला के शरीर पर 10 जगह गहरे जख्म हो गए हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोसायटी में कुत्ते हो रहे हमलावर
चार दिन पहले भी कुत्तों के झुंड ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर दिया था। बच्चे के पैर में कई जगह जख्म हो गए हैं। सोसायटी निवासी राहुल बालियान का कहना है कि हर हफ्ते दो लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। बच्चे डर की वजह से पार्क में नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम 24 घन्टे का अल्टीमेटम
सोसायटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम कोई समाधान नहीं कर रहा है। सोसायटी 30-40 आवारा कुत्ते हो गए हैं कुछ कथित पशु प्रेमियों की वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। गेट के पास फीडिंग पॉइंट बनाने के बाद भी कुछ लोग कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खाना किला रहे हैं। इसका विरोध करने पर धमकी दी जाती है।
विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों ने तय किया है कि यदि 24 घण्टे में नगर निगम समस्या का समाधान नहीं करता है तो रविवार की शाम को सोसायटी के लोग एकत्र होकर नगर आयुक्त के आवास पर जाएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।