{"_id":"5861565e4f1c1bec14eebeab","slug":"kaushambi-not-dream-of-making-adda-bus-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी को अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने का सपना नहीं हो रहा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी को अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने का सपना नहीं हो रहा पूरा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी डिपो को अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। इस बार की टेंडर प्रक्रिया में भी किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों ने करीब चार वर्ष पहले कौशांबी डिपो समेत प्रदेश के दस डिपो को संवारने की योजना तैयार की थी। बस अड्डे पर पीपीपी मॉडल के जरिए बिजनेस मॉल का निर्माण किया जाना है। मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टेशन होगा।
विज्ञापन
पार्किंग और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। जबकि प्रथम तल पर कारपोरेट आफिस और द्वितीय तल पर कैफेटेरिया, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर आदि बनाने की योजना है। इसमें यात्रियों के लिए हाईटेक वेटिंग रूम बनाया जाएगा। जिसमें मैग्जीन, न्यूजपेपर और टीवी की व्यवस्था होगी। इसके बनने से डिपो से रोजाना गुजरने वाले करीब 30 हजार यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
करीब चार वर्ष से लगातार परिवहन निगम टेंडर छोड़ रहा है लेकिन कोई भी कंपनी टेंडर लेने को तैयार नहीं है। अभी करीब दो महीने पहले भी टेंडर छोड़े गए थे लेकिन किसी ने भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
- प्रदेश के दस डिपो को संवारने की है योजना
आरएम पीके बोस ने बताया कि यूपीएसआरटीसी के 10 बस डिपो को संवारने का प्रथम चरण कौशांबी डिपो से शुरू किया जाएगा। 302 करोड़ की लागत से यहां डिपो में ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टेशन होगा। पीपीपी मॉडल के जरिए बिजनेस मॉल तैयार करना है, जिसमें यात्रियों को हर तरीके की सुविधा मिलेगी। कई बार टेंडर प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे गए लेकिन किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।