फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra: Route diversions in Ghaziabad come into effect from 8 AM today

कांवड़ यात्रा: आज सुबह 8 बजे से गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Route diversions in Ghaziabad come into effect from 8 AM today
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रोजाना ड्यूटी या काम से आने-जाने वाले लोगों को डायवर्जन पॉइंट पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि तीनों जनपदों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि मुख्य डायवर्जन पॉइंट्स पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को असुविधा न हो। भीड़ और स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। बैठक में दिल्ली के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी शाहदरा, डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्धनगर के एडीसीपी यातायात, सीओ ट्रैफिक मेरठ, सीओ ट्रैफिक हापुड़ और सीओ ट्रैफिक बुलंदशहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से ये रहेगा रूट डायवर्जन
- दिल्ली से आने वाले वाहन: तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर और आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाले सभी भारी वाहन रोड संख्या-56 यानी चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मंडी व एनएच-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे। वैकल्पिक रूप से अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल इंटरसेक्शन का प्रयोग कर सकेंगे।

- हापुड़, बुलंदशहर से आने वाले वाहन: डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील तिराहा से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को एनएच-9 का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
- लोनी बॉर्डर: लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- संतोष मेडिकल कट: सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- इंदिरापुरम क्षेत्र: गौर ग्रीन कट, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी व कनावनी पुस्ता से एनएच-9 की ओर इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
- अन्य प्रतिबंधित मार्ग: गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, मेरठ रोड एवं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। हापुड़-भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर एवं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की ओर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।



पहचान पत्र दिखाना होगा अनिवार्य

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डायवर्जन के दौरान रोजाना नौकरी, ड्यूटी या अन्य आवश्यक काम से आने-जाने वाले लोगों को डायवर्जन पॉइंट पर आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। जांच के बाद ही उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed