फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Just one day gap semester papers, students upset

सेमेस्टर पेपरों में केवल एक-एक दिन का गैप, स्टूडेंट्स परेशान

Tue, 22 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Just one day gap semester papers, students upset
एकेटीयू - फोटो : अमर उजाला
एकेटीयू की सत्र 2016-17 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं अगले माह छह दिसंबर से शुरू होंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर विवि की ओर से जारी किया गया परीक्षा शेड्यूल स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ा रहा है। विवि के शेड्यूल में आधे पेपरों में केवल एक-एक दिन तो बाकी पेपरों में कोई गैप नहीं है।
विज्ञापन


कई ब्रांचेज और सेमेस्टर के पेपर पहली बार 10 दिनों के भीतर खत्म हो जाएंगे। इंजीनियरिंग कालेजों की ओर से भी दबी जुबां में शेड्यूल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विवि की ओर से बीटेक  फर्स्ट सेमेस्टर के जारी किए गए कॉमन शेड्यूल में पहला इंजीनियरिंग मैथ का पेपर छह दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


फिर एक दिन के गैप के बाद आठ दिसंबर को दूसरा इंजीनियरिंग केमिस्ट्री और बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स का पेपर है। फिर नौ दिसंबर के गैप के बाद 10 दिसंबर को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन व कंप्यूटर सिस्टम एंड प्रोग्रामिंग का पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11 दिसंबर के गैप के बाद 12 दिसंबर को इंजीनियरिंग फिजिक्स, 13 दिसंबर के गैप के बाद 14 दिसंबर को एलीमेंट्स ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग व बेसिक  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का पेपर है।


ऐसे में विभिन्न सेमेस्टर और ब्रांचेज में एक-एक दिन व बगैर गैप के लिए विषम सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। विवि की ओर से समय से रिजल्ट घोषित करने को इसका हवाला दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed