{"_id":"58484d634f1c1bf95944970d","slug":"just-exit-the-motorway-in-the-fog-on-the-tightrope","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में हाईवे पर निकलें जरा संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में हाईवे पर निकलें जरा संभलकर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे ने छीनी चहल-पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में हाईवे पर निकलते समय सावधान रहने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने भी एनएच-58 और एनएच-24 पर 10 डेंजर प्वाइंट चिंहित किए हैं। इन प्वाइंटों पर जरा सी लापरवाही जान ले सकती है।
विज्ञापन
खासतौर पर दिसंबर और जनवरी के दौरान कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहन सबसे ज्यादा हादसों का सबब बनते हैं। हिंडन, मुरादनगर और मसूरी गंगनहर पर वाहन गिरते हैं। हिंडन बैराज पर तो हादसे रोकने के लिए पिछले साल ट्रैफिक पुलिस ने बाउंड्रीवॉल भी बनवाई थी।
विज्ञापन
पिछले तीन सालों में दिसंबर और जनवरी माह के दौरान 124 हादसे हुए, 36 लोगों की मौत हुई और 93 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2015 में 44 हादसे हुए, 12 लोगों की मौत हुई और 29 घायल हुए थे। वर्ष 2014 में 39 हादसे हुए, 13 लोगों की मौत हुई और 31 लोग घायल हुए थे। 2013 में 41 हादसे हुए, 11 लोगों की मौत हुई और 33 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि डेंजर प्वाइंट के आसपास कोहरे के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। हादसों को रोकने के लिए लोगों से ट्रैफिक के नियमों को फॉलो करने की अपील की जा रही है। जागरूकता अभियान चलाएं जा रहे हैं।
यह हैं डेंजर प्वाइंट
- मेरठ रोड तिराहा एनएच-58
- लालकुआं एनएच-24
- एबीईएस कट एनएच-24
- मसूरी गंगनहर एनएच-24
- भट्टा नंबर पांच एनएच-58
- मुरादनगर गंगनहर एनएच-58
- हिंडन बैराज वसुंधरा रोड
- विजयनगर बाईपास एनएच-24
- हापुड़ चुंगी हापुड़ रोड
- ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर
---
यह सावधानियां बरतें
- फॉग लाइट जलाकर चलें
- नियंत्रित गति से वाहन चलाएं
- ओवरटेक करने से परहेज करें
- लाइट लो बीम पर रखें
- डिपर का प्रयोग करें
- वाहनों पर आगे-पीछे रेडियम टेप लगवाएं
- सड़क के किनारे वाहन खड़े न करें