फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewellery and cash worth Rs 15 lakh stolen from manager's closed flat

Ghaziabad News: मैनेजर के बंद फ्लैट से 15 लाख के गहने व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 15 lakh stolen from manager's closed flat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अलमारी से 15 लाख के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़िता ने घरेलू सहायिका पर गहने और हजारों रुपये की नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़त ने गहने की सूची भी पुलिस को सौंप दी है।

मुंबई के तौवई स्थित एसएमएफआई इंडिया क्रेडिट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात राजन धनकड़ ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसाइटी में उनका 11वीं मंजिल पर फ्लैट संख्या एच 1111 है। दोपहर करीब एक बजे घरेलू सहायिका हलीमा ने उन्हें सूचना दी कि फ्लैट का ताला टूटा है। नोएडा के सेक्टर-107 में आईटी क्षेत्र में नौकरी पर तैनात उनकी पत्नी राधिका ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

बताया कि फ्लैट और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर कुछ कीमती सामान भी साथ गए। मौके पर पहुंचे नंदग्राम थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। राधिका ने पुलिस को घरेलू सहायिका हलीमा निवासी अज्ञात पर गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। चोरी के सोने और चांदी के गहनों की सूची पुलिस को दे दी गई है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घरेलू सहायिका पर शक-

पीड़ित राजन धनकड़ ने बताया कि वह मुंबई के तौवई क्षेत्र में रहते हैं और उनकी पत्नी जॉब के कारण नोएडा में ही किराए के मकान में रहती हैं। राधिका हर सप्ताह तो वह 15-20 दिनों में एक-दो दिन के लिए ही फ्लैट पर रुकते हैं। घरेलू सहायिका हलीमा पर उन्हें नकदी और जेवर चोरी करने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed