फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jeweller murdered after losing shop in Ghaziabad

गाजियाबाद में दिनदहाड़े हत्या: ज्वैलर्स को कैंची से गोदा, भीड़ ने आरोपी को दबोचा; जानें चश्मदीदों ने क्या बताया

Thu, 04 Dec 2025 12:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Dec 2025 12:27 PM IST
सार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़े ज्वैलर्स की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हमला सुबह दुकान खोलने के दौरान हुआ। जहां  आरोपी ने ज्वैलर्स पर कैंची से हमलाकर हत्या कर दी। लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Jeweller murdered after losing shop in Ghaziabad
गाजियाबाद में ज्वैलर्स की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरी स्थित मैन मार्केट में बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलते ही सराफ गिरधारी लाल सोनी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


गोविंदपुरी कॉलोनी की मैन मार्केट के रहने वाली गिरधारी लाल सोनी सराफा कारोबारी थे। घर के बाहर ही उनकी गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स' के नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया की सुबह करीब नौ बजे गिरधारी लाल दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगे तभी पैदल आए एक हमलावर ने उन पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की जैसे वह दोबारा फायरिंग करने लगा तभी भीड़ ने उसे दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन सराफ को एक निजी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से व्यापारियों और लोगों में रोष पैदा हो गया। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर धरना शुरू कर दिया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मौके पर पहुंच कर व्यापरियों से बात की। एडीसीपी अलोक प्रियदर्शी भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed