फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery and cash worth nine lakhs stolen from fireman's house

Ghaziabad News: दमकल कर्मी के घर से नौ लाख के गहने व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth nine lakhs stolen from fireman's house
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर ने आठ से 10 लाख की कीमत के गहने और 11 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना पांच नवंबर की सुबह सवा तीन बजे से पांच बजे के बीच की है। विनोद दमकल विभाग में फायरमैन हैं। पांच नवंबर की सुबह उन्हें चोरी का पता चला तो क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में उन्होंने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस की दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि वह नगर कोतवाली फायर स्टेशन में तैनात हैं। चार नवंबर की रात वह ड्यूटी पर थे। पत्नी व बच्चे घर में सो गए। पांच नवंबर की सुबह करीब सवा तीन बजे से पांच बजे के बीच चोर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। चोर की तलाश के लिए टीम लगी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed