फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jeweler accused of embezzling Rs 4.24 lakh

Ghaziabad News: जूलर पर लगाया 4.24 लाख हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jeweler accused of embezzling Rs 4.24 lakh
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चौपला बाजार में जूलर द्वारा महिला से पांच लाख रुपये लेकर गहने नहीं देने का मामला सामने आया है। मामले में महिला के बेटे ने थाने में जूलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिल्ली निवासी जैनेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मां कंचन ने चौपला बाजार में अनिल कुमार गोयल के खाते में गहने खरीदने के लिए पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। पैसा लेने के बाद अनिल ने न तो गहने दिए और न ही पैसा लौटाया। कई बार तगादा करने के बाद केवल 76 हजार रुपये दिए हैं। 4.24 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-निवेश कराने के नाम पर तीन लाख की ठगी :
गोविंदपुरम की गणेश वाटिका में युवक से निवेश कराने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी हो गई। इस मामले में उन्होंने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमित कुमार ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें कहा गया है कि काम के बदले पैसा मिलेगा। लाइक और सब्सक्राइब की बात कहते हुए ठगों ने उनको टेलीग्राम पर आने को कहा। इसके बाद कहा कि उनको इसमें तीन हजार निवेश करना है। फिर उनसे 20 हजार निवेश करने को कहा। 20 हजार भेजने के बाद कहा कि 65 हजार भेजने पर उनको और मोटी कमाई शुरू हो जाएगी। इसी तरह आरोपियों ने उनसे तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और फिर भी वह 6 लाख की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने इसमें थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

-पूर्व डीएसपी के प्लॉट का कर दिया फर्जी बैनामा :
क्रासिंग रिपब्लिक में अकबरपुर बहरामपुर में पूर्व डीएसपी बद्री नारायण आचार्य के द्वारा खरीदे गए 840 वर्ग गज प्लॉट का फर्जी बैनामा भूमाफियाओं ने कर दिया और उस प्लॉट पर कब्जा करने की भी तैयारी थी। इसका पता चलने पर पूर्व डीएसपी की पुत्रवधू नीना आचार्य ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर मामले में साहब सिंह, रणबीर सिंह, महेश चंद, आदेश चौधरी व राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीना आचार्य ने बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बैनामा किया। आरोपी प्लॉट पर कब्जा करने की पूरी योजना बना चुके थे। इसमें शामिल सभी लोग नोएडा व दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed