{"_id":"6667db600b70bce51b0b2ba7","slug":"jcb-driver-breaks-toll-plaza-booths-in-hapur-after-being-asked-to-pay-fee-incident-caught-on-camera-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिलखुवा के बाद गढ़ टोल प्लाजा पर JCB चालाक का तांडव, कार को मारी टक्कर... 112 से भागने की कोशिश; तोड़ा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिलखुवा के बाद गढ़ टोल प्लाजा पर JCB चालाक का तांडव, कार को मारी टक्कर... 112 से भागने की कोशिश; तोड़ा शीशा
Tue, 11 Jun 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:52 AM IST
सार
पिलखुवा टोल प्लाजा पर तांडव मचाकर फरार होने वाले जेसीबी चालक ने गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में कार सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो आरोपी चलती हुई डायल 112 कार से शीशा तोड़ कर फरार होने लगा।
विज्ञापन
JCB driver breaks toll plaza booth
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले के पिलखुवा में शुल्क मांगने पर जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा के दो बूथों को तोड़ दिया। यह सारा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। घटना के बाद चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस और कर्मी चालक की तलाश में जुटे हैं।
मंगलवार की सुबह एक युवक गाजियाबाद की ओर से जेसीबी लेकर छिजारसी टोल प्लाजा की लेन संख्या 15 पर पहुंचा। आरोप है कि प्लाजा की लाइन पर मौजूद कर्मी के शुल्क मांगने पर चालक ने जेसीबी से उसके बूथों को तोड़ा शुरू कर दिया।
इसके उपरांत चालक जेसीबी लेकर मौके से भाग गया, प्लाजा कर्मी देखते रह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जेसीबी की तलाश में जुटी है। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम को जेसीबी की तलाश में लगाया गया है। टीम सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखने के साथ रोड पर तलाश कर रही है।

पिलखुवा के बाद गढ़ टोल प्लाजा पर जेसीबी चालाक का तांडव
पिलखुवा टोल प्लाजा पर तांडव मचाकर फरार होने वाले जेसीबी चालक ने गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में कार सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। वहीं आरोपी घटना के बाद भागने लगा। पुलिस के पीछा देखकर आरोपी ने ब्रजघाट में सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो आरोपी चलती हुई डायल 112 कार से शीशा तोड़ कर फरार होने लगा। गनीमत रही कि चालक ने उसको पकड़ लिया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता।
कार सवार परिवार को मारी टक्कर
नगर के छोटा बाजार निवासी अमन ऊर्फ मोनू शर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी दीपांशी, बेटे श्रष्ट, बेटी विधि और गांव अब्दुलापुर निवासी गाड़ी चालक गौरव के साथ अपनी ससुराल मुरादाबाद जा रहे थे। गांव अल्लाबख्शपुर में जेसीबी चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उक्त सभी लोग घायल हो गए।
बाइकों को क्षतिग्रस्त किया
जेसीबी की कार से टक्कर होने के बाद चालक ने उसकी गति को तेज कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा देखकर आरोपी जेसीबी को पलवाड़ा मार्ग ब्रजघाट पर लेकर पहुंच गया। यहां आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी करीब चार बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
हादसे में बाल बाल बचे पुलिस कर्मी
जेसीबी चालक द्वारा घटना के बाद जेसीबी को भगाने के दौरान उसको पलवाड़ा मार्ग पर पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी पर भी जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस कर्मी घटना में बाल बाल बच गया।
पकड़े जाने पर डायल 112 कार का शीशा तोड़ फरार होने का प्रयास
पिलखुवा टोल प्लाजा पर घटना करने के बाद और सवार परिवार को टक्कर मारने वाले जेसीबी चालक को गढ़ कोतवाली पुलिस ने कड़ी मश्कत के बाद पकड़ लिया। इस दौरान डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी उसको लेकर कोतवाली जा रहेक थे। इसी दौरान आरोपी ने हाथ में पहने हुए कड़े से गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़ दिया। शीशा तोड़ने के दौरान वह भागने लगा। पुलिस कर्मी ने जैसे तैसे कर उसको पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया।
क्या बोले अधिकारी
पिलखुवा टोल प्लाजा पर हत्या का प्रयास करने वाले जेसीबी चालक को मशीन समेत गढ़ कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने गढ़ क्षेत्र में कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। आरोपी नशे की हालत में था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन