{"_id":"6201275f59c82334a15585d9","slug":"jayant-chaudhary-took-a-dig-on-yogi-adityanath-hot-statement-said-get-so-hot-that-baba-reaches-on-himalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने किया कटाक्ष, बोले- इतने गर्म हो जाओ कि हिमालय पर पहुंच जाए बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने किया कटाक्ष, बोले- इतने गर्म हो जाओ कि हिमालय पर पहुंच जाए बाबा
Mon, 07 Feb 2022 07:36 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 07:36 PM IST
सार
किसान अपने गन्ना भुगतान के लिए परेशान है। भाजपा ने आपूर्ति के 14 दिन के भीतर गन्ना भुगतान का वादा किया था, लेकिन डेढ़ वर्ष तक गन्ना भुगतान किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Jayant Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की गर्मी के कारण ही केंद्र सरकार को बिल वापस लेने पड़े। सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि इतने गर्म हो जाओ कि बाबा हिमालय पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रालोद भाईचारे में विश्वास रखने वाली पार्टी है। कहा कि भाजपा केवल कैराना और पलायन की बात करती है। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपाई निर्माणाधीन बिल्डिंगों का फीता काटकर झूठे विकास की वाहवाही लूट रहे हैं। जबकि जमीनी हालात यह है कि कोई भी विकास कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट में अभी तक किसानों का भूमि अधिग्रहण पूरी तरह नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
किसान अपने गन्ना भुगतान के लिए परेशान है। भाजपा ने आपूर्ति के 14 दिन के भीतर गन्ना भुगतान का वादा किया था, लेकिन डेढ़ वर्ष तक गन्ना भुगतान किसानों को नहीं मिल पा रहा है। रालोद भाईचारे के नारे को लेकर साथ चल रहा है, क्योंकि भाईचारे से ही व्यापार बढ़ेगा और विकास होगा। भाजपा नेताओं ने अपनी भाषा आज भद्दी कर दी है।
विज्ञापन