फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jaunpur former CMO arrested

एनआरएचएम घोटालाः जौनपुर के पूर्व सीएमओ को गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur former CMO arrested
sdf
एनआरएचएम घोटाले में आरोपी जौनपुर के पूर्व सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। बृहस्पतिवार को सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें डासना जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


आरोपी पूर्व सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इन पर 4 लाख 71 हजार से ज्यादा की दवाओं में घोटाले का आरोप है। इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका था, जिसके बाद वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे, इससे पहले ही सीबीआई को इनके नोएडा में होने की सूचना मिली, जहां से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से डासना जेल भेज दिया गया। बता दें कि जौनपुर में हुए एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी डॉक्टर की मौत, सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया डेथ सर्टिफिकेट
लखनऊ में हुए एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में आरोपी डॉ. अरविंद कुमार पाठक का मृत्यु प्रमाण पत्र बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। पिछले दिनों उनकी मृत्यु हो गई थी। बता दें कि 2012 में लखनऊ में एनआरएचएम घोटाले का खुलासा हुआ था।


इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों को खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी डॉ. अरविंद कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इन्हें जेल भेज दिया गया था। इसके बाद बीमारी के चलते इन्हें जमानत मिल गई थी। इनका मेरठ के अस्पताल में भी इलाज चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed