फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jams in Modinagar weekend, passengers trounced

वीकेंडे पर मोदीनगर में जाम, यात्रियों की फजीहत

Mon, 11 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jams in Modinagar weekend, passengers trounced
भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

रविवार को एनएच 58 पर दिनभर जाम के चलते लोगों की जमकर फजीहत हुई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस यातायात सुचारुकराने में लगी रही, मगर वाहनों को रफ्तार नहीं मिल सकी। जाम का कारण मोदीनगर में चल रहा नाला निर्माण बना है।

विज्ञापन


मोदीनगर में नगर पालिका परिषद की ओर से नाला निर्माण चल रहा है। जो जाम का सबब बना है। रविवार को छुट्टी के कारण मोदीनगर में वैसे ही जाम लगता था। अब नाला निर्माण के कारण जाम और भयंकर होने लगा है। रविवार को सुबह आठ बजे से ही वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त जरूर जाम से निजात मिली, मगर शाम होते ही फिर सड़क पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस, वीआईपी को भी परेशानी उठानी पड़ी।  नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद ने बताया कि नाला निर्माण अंतिम चरण पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों को कार्य गति बढ़ाने के हिदायत दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि मामले को शीघ्र नगर पालिका परिषद अधिकारियों से बातचीत कर हाईवे को जाम मुक्त करने की दिशा में समाधान तलाशा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed