{"_id":"5899fa004f1c1b8752379621","slug":"jam-can-be-found-today-on-nh-58-and-hapur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 और हापुड़ रोड पर आज मिल सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 और हापुड़ रोड पर आज मिल सकता है जाम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रेफिक जाम
- फोटो : file photo
शहर में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों की वजह से एनएच-58 और हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति रह सकती है। इसके लिए ऑफिस और घरों से निकलने से पहले रूट देखकर निकलें। दरअसल, दोनों रूटों पर वाहनों का दबाव रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इसके लिए कोई रूट डायवर्ट नहीं किया गया है, लेकिन जरूरत पढ़ने पर पुलिस रूट डायवर्ट कर सकती है। हापुड़ रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर तक और मेरठ रोड पर दोपहर से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन