{"_id":"680fd63c0c98cc896f0f74e4","slug":"jaipur-flight-started-with-88-people-on-board-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4323-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शुरु हुई जयपुर की फ्लाइट 88 लोगों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शुरु हुई जयपुर की फ्लाइट 88 लोगों ने भरी उड़ान
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से सोमवार को जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई। राजस्थान के किशनगढ़ के लिए पहले से उड़ान है। पहले दिन हिंडन से 88 यात्रियों ने जयपुर के लिए उड़ान भरी। वहां से कुल 165 यात्री हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे। अब एक मई से पटना व वाराणसी की उड़ान भी शुरू की जाएगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस का 180 सीटर विमान ने हिंडन एयरपोर्ट से सुबह साढ़े सात बजे जयपुर के लिए उड़ान भरी जो 8:40 पर जयपुर उतरी। इसी विमान ने जयपुर से सुबह 9:25 पर उड़ान भरी और सुबह 10ः35 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। सोमवार को जयपुर हिंडन से जुड़ने वाला 13वां शहर बन गया। हालांकि बीच में शुरू हुई जम्मू की उड़ान फिलहाल करीब तीन सप्ताह से रद्द चल रही है। हिंडन से जयपुर के बीच सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को विमान उड़ान भरेगा। जयपुर के लिए विमान टिकट की शुरुआती कीमत करीब 2100 रुपये है। सोमवार को उड़ान की शुरुआत के बाद 29 व 30 अप्रैल को जयपुर की उड़ान नहीं मिलेगी। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि एक मई से जयपुर की उड़ान नियमित होने के साथ ही पटना एवं वाराणसी की उड़ान भी शुरू होगी।
जयपुर के लिए चार तो पटना व वाराणसी के लिए हर दिन होगी उड़ान
जयपुर के लिए सप्ताह में चार दिन विमान उड़ान भरेगा तो वहीं वाराणसी और पटना के लिए हिंडन से रोजाना उड़ान मिलेगी। एक मई को सुबह 11:05 बजे वाराणसी से उड़ान शुरू होगी और दोपहर 11: 40 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगी। वापसी में दोपहर 1: 35 बजे गाजियाबाद से विमान उड़ेगा और दोपहर 3:10 बजे वाराणसी में उतरेगा। एक मई को ही पटना से सुबह विमान 11:50 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 1:40 बजे हिंडन पहुंचेगा। वापसी में हिंडन से दोपहर 2:25 उड़ान शुरू होगी और शाम 4:10 बजे पटना पहुंचेगी। सभी शहरों के लिए करीब दो सप्ताह से ऑनलाइन बुकिंग चल रही है।