{"_id":"56eb03ff4f1c1b96258b4a34","slug":"jaam-ladder-dredge-the-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम ने किया परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाओं के कारण मार्ग बाधित होने से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
मोहन नगर रेलवे ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे पहले दोपहर 12 बजे बिल्डिंग मैटेरियल से भरी ट्रॉली भी चौराहे पर पलट गई। दुर्घटनाओं की वजह से रास्ता बाधित हो गया और वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बिल्डिंग मैटीरियल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली राजेंद्र नगर से गाजियाबाद जा रही थी। मोहन नगर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में फंसकर पलट गई।
विज्ञापन
ट्रॉली में लदा मैटीरियल सड़क पर बिखर गया। इससे ज्ञानी बॉर्डर की ओर से आ रहे वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद मोहन नगर आरओबी पर ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे जाम के हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ बजे तक क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया। इसके बाद जाम खुलना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक यातायात सामान्य हो सका। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर जाम खुलवाया जा सका।