{"_id":"57683d264f1c1b1d48b4839f","slug":"iti-student-s-current-teacher-came-to-the-house-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर के घर काम करने आए आईटीआई छात्र की करंट से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर के घर काम करने आए आईटीआई छात्र की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृज विहार बी ब्लॉक निवासी टीचर के घर बिजली के तारों की मरम्मत करने आए आईटीआई छात्र को रविवार दोपहर करंट लग गया। उसे तत्काल यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिजनों ने टीचर और उसके परिवार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन
नंदनगरी (दिल्ली) निवासी मजदूरी करने वाले नन्नू मल का बेटा वेदप्रकाश (22) दिल्ली के विवेक विहार आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक के चचेरे भाई रवींद्र ने बताया कि शनिवार को आईटीआई के ही एक शिक्षक ने वेद को कॉल कर अपने घर बिजली के तारों की मरम्मत के लिए बुलाया था। रविवार सुबह वह बृज विहार निवासी शिक्षक के घर गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार दोपहर शिक्षक ने वेद के पिता को फोन कर जानकारी दी कि उसे करंट लग गया है। परिजन यशोदा अस्पताल पहुंचे तो वेद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ लिंक रोड ने बताया कि परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
अनट्रेंड छात्र को मेन लाइन पर काम करने के लिए छोड़ा: परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा अभी आईटीआई में ट्रेनिंग ही ले रहा था। मगर शिक्षक ने उसे घर की मेन लाइन पर काम करने के लिए लगा दिया। आरोप है कि शिक्षक अपने काम में व्यस्त रहा। ऐसे में, जब वेद को करंट लगा, तब वह अकेला था। अगर आसपास कोई होता तो उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस को नहीं दी गई जानकारी: परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और उनका परिवार मामले को दबाने में लगा रहा। करंट लगने के बाद चुपके से वेद को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को जानकारी भी नहीं दी गई। अस्पताल के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कई बार कॉल करने के बाद शाम चार बजे पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की शिकायत ली।