फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IPL betting and casino used to be played in luxury car, two arrested

Ghaziabad News: लग्जरी कार में खिलवाते थे आईपीएल पर सट्टा और कसीनो, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
IPL betting and casino used to be played in luxury car, two arrested
साहिबाबाद। थाना पुलिस ने लग्जरी कार में आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से कसीनो के 2400 क्वाइन भी बरामद किए। सटोरियों के पास से 35 हजार रुपये की नकदी, सट्टे के हिसाब की दो कॉपी, चार मोबाइल, 10 क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के अलावा कार बरामद की है। पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेकचंद्र यादव ने बताया कि थाना पुलिस टीम को श्याम पार्क में कजारिया टाइल्स के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक कार के आसपास कई लोग खड़े थे और कार के अंदर जलती लाइट के बीच दो लोग फोन पर बात करते हुए दो डायरियों में लिख पढ़ रहे थे। इससे साफ हो गया कि लोग ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। टीम ने दबिश देकर कार सवार 30 वर्षीय सोनू कसाना निवासी औरंगाबाद रिस्तल और 22 वर्षीय राहुल कसाना निवासी असालतपुर फर्रुखनगर थाना टीला मोड़ को गिरफ्तार लिया जबकि अन्य लोग पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस मौके से एक भी सट्टा लगाने वाले को नहीं दबोच पाई। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह कार उनके दोस्त शौकिंदर चौधरी की है। वह कार से ही अलग-अलग स्थानों पर घूमकर आईपीएल और अन्य लीग में ऑनलाइन सट्टा लगाते हैं और कसीनो का भी संचालन करते हैं। कसीनो में जुआ भी कार के अंदर ही खिलवाते हैं। वह कार के अंदर सीटों को फोल्ड कर जुआ घर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। सभी लोग सट्टे से प्राप्त होनी वाली धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा तीन,चार व 13 और आईटी एक्ट की 66 व 66डी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


12 घंटे में दो डायरी नहीं पढ़ पाई पुलिस
पुलिस को सटोरियों के पास से नीले रंग की दो डायरी भी मिली लेकिन पुलिस दोनों को पढ़ नहीं पाई है जबकि पुलिस ने बुकिंग के रुपये लेने में क्रेडिट, डेबिट कार्ड व मोबाइल यूपीआई एप से और ऑडियो और वीडियो प्राप्त होने की भी बात स्वीकार की है। सट्टा खेलने वालों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोल पाई। मामले में जांच कर और विवेचना की जाने की बात कही। वहीं, सटोरियों ने बताया कि वे उत्तम निवासी सिखरानी, वरुण, नितिन व चिंटू भी साथ मिलकर ऑनलाइन व लिखकर सट्टा की खाईबाड़ी करते हैं। क्रिकेट लाइन गुुरू एप का इस्तेमाल करते हैं। वहीं आरोपियों के पास से साढ़े सात लाख रुपये का बिना नाम लिखा चेक भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed