फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Investigation into occupation of army land intensified

Hapur: सेना की जमीन के कब्जे के मामले में जांच तेज, बड़ा सवाल- किसकी शह पर रातोंरात हुआ अतिक्रमण

Mon, 10 Mar 2025 09:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Mar 2025 09:30 PM IST
सार

एसपी ने सीओ जितेंद्र शर्मा को मामले की जांच सौंपी है। बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी की मिलीभगत के कारण ही यह कब्जा हुआ।

विज्ञापन
Investigation into occupation of army land intensified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हापुड़ नगर के फ्रीगंज रोड स्थित सेना के पड़ाव की 696 वर्ग गज जमीन पर कब्जे के मामले में जांच तेज हो गई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में मुकदमे की जांच होगी। लेकिन इस मामले में यह सवाल बड़ा है कि आखिर किसकी शह पर रातोंरात सेना की इस भूमि पर कब्जा हो गया।

विज्ञापन

सेना की इस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये में है। जमीन की चहारदीवारी या तारबंदी भी नहीं कराई गई। लेकिन इस जमीन पर आए दिन कब्जे होना शुरू हो गए। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी लैंड की करीब 30 एकड़ जमीन राष्ट्रपति के आदेश से पहले ही बेची जा चुकी है। जबकि, 5.5 एकड़ यानि कि लगभग 22 हजार वर्ग मीटर जमीन शेष है। शुक्रवार देर रात जिला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के गगन विहार का अभिषेक त्यागी व अन्य लोगों व कामगारों के साथ सेना के पड़ाव की करीब 696 वर्ग गज जमीन पर चहारदीवारी कर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी की मिलीभगत के कारण ही यह कब्जा हुआ। हालांकि इसकी जांच एसपी ने सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी है। लेकिन सवाल यह है कि एक लेखपाल की सूचना के बाद जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कब्जाधारी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

विज्ञापन

मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। कब्जाधारियों को हर हाल में बख्शा नहीं जाएगा। - विनीत भटनागर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed