फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Intruder Enters Chirauri Power Substation, Points Pistol at Employee, and Attempts to Fire

Ghaziabad News: चिरौड़ी विद्युत उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारी पर पिस्टल तानकर चलाने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Intruder Enters Chirauri Power Substation, Points Pistol at Employee, and Attempts to Fire
लोनी। चिरौड़ी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मी पर युवक ने पिस्टल तान कर मारपीट कर दी। आसपास खड़े व्यक्ति ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग उपकेंद्र के अंदर खड़े हुए हैं। उसी समय एक युवक ने उपकेंद्र में तैनात कर्मी से अभद्रता शुरू कर दी। युवक ने इसी दौरान पिस्टल निकाली और कॉक कर गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि वहां खड़े एक व्यक्ति ने युवक को रोक दिया। गोली मारने की कोशिश देख तैनात कर्मी आरोपी से माफी मांगने लगा, लेकिन युवक बार-बार गोली मारने की बात कहते हुए पिस्टल तानता है। घटना के बाद उपकेंद्र पर तैनात हेमचंद की ओर से पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पास के गांव निवासी दो युवक उपकेंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर पिस्टल तानकर जाने से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। उन्होंने उपकेंद्र पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वीडियो में युवक ने पिस्टल दिखाई है और साक्ष्य जुटाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed