फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   International call threatens to kill BJP leader in ghaziabad

यूपी: इंटरनेशनल कॉल से भाजपा नेता को हत्या की धमकी, फोन करने वाले के तार आतंकवादियों से जुड़े होने की आशंका

Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और हापुड़ के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी को हत्या की धमकी मिली है। मानसिंह गोस्वामी को इंटरनेशनल नंबर से कई बार फोन आए हैं। मानसिंह गोस्वामी ने आशंका जताई है कि फोन करने वाले के तार आतंकवादियों से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
International call threatens to kill BJP leader in ghaziabad
मानसिंह गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और हापुड़ के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी को इंटरनेशनल नंबर से दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार रात वह कौशांबी के यशोदा अस्पताल में पत्नी का इलाज करा रहे थे। इसी बीच उनके फोन पर कॉल आई। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। मानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस नंबर से कॉल आया है वह कतर का है। 
विज्ञापन


डीएलएफ कॉलोनी के सी ब्लॉक में रहने वाले मानसिंह गोस्वामी के मोबाइल पर करीब दस बजकर आठ मिनट पर फोन आया। फोन करने वाले ने सबसे पहले नाम पूछा और उसके बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।  आरोपी ने उन्हें दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिनट 16 सेकेंड के बाद फोन कट गया। उसके बाद दो बार और फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। भाजपा नेता ने एसएसपी के पीआरओ को घटना की पूरी जानकारी दी। भाजपा नेता का कहना है कि आरोपी ने बातचीत में किसी का नाम लिए बिना अन्य नेताओं को भी मारने की धमकी दी। 

उन्होंने इसे इंटरनेशनल कॉल बताया और अंदेशा जाहिर किया है कि फोन करने वाले के तार आतंकवादियों से जुड़े हो सकते हैं। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री तक पहुंचा मामला 

भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने  इस घटना की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी दी।  इसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री और हापुड़ के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह को मामले से अवगत कराया। उन्होंने मामले की जानकारी लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को भी फोन पर दी। 

पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रचार से भी जुड़े हो सकते हैं तार
मानसिंह ने बताया कि वह आठ फरवरी को पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान पार्टी का प्रचार करने के लिए गए थे। तीन महीने के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के हर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आशंका जताई है कि धमकी के तार पश्चिम बंगाल चुनाव से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed