फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inter pass youth was doing ultrasound in Loni of Ghaziabad three arrested

आपके गर्भ में लड़की है: गर्भवती को शातिर इसलिए बताता था ये बात, ताकि...भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाला गैंग पकड़ा

Thu, 01 Jun 2023 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jun 2023 08:34 AM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में 12वीं पास युवक अल्ट्रासाउंड कर रहा था। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह इंच की मशीन से घर में ही भ्रूण लिंग परीक्षण करते थे।
 

विज्ञापन
Inter pass youth was doing ultrasound in Loni of Ghaziabad three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए बदनाम हो चुके लोनी कस्बे में बुधवार की शाम ऐसा ही एक और बड़ा पर्दाफाश हुआ है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस बार ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो जेब में आ जाने वाली महज छह इंच की छोटी सी हाईटेक मशीन से अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में लड़का या लड़की होने की जानकारी देता था। 
विज्ञापन


इसके बदले 25 हजार रुपये लिए जाते थे। अल्ट्रासाउंड 12वीं पास युवक कपिल करता था। डमी ग्राहक के जरिए जाल बिछाकर उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मशीन को जब्त कर उनसे एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


शाहदरा के निवासी कपिल, देवेंद्र और सुमित्रा को गिरफ्तार किया है। सुमित्रा के घर में लिंग भ्रूण परीक्षण किया जाता था। गिरोह का सरगना कपिल शाहदरा का निवासी है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह मशीन दिल्ली में विजय नाम के युवक से डेढ़ लाख में खरीदी थी। ऐसी हाईटेक मशीन उसने पहली बार देखी। विजय इसे विदेश से लाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मशीन को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसे वाई फाई से जोड़ा जाता है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड किया जाता है। मॉनिटर की जगह टैबलेट इस्तेमाल किया जाता है। सुमित्रा का बेटा नशे का आदी है। कपिल ने पुलिस को बताया कि उसे पता चला कि सुमित्रा गरीब है और बेटा उस पर नशे के लिए पैसे देने का दबाव बनाता है। 

इस पर उसने सुमित्रा से संपर्क किया तो वह घर में लिंग भ्रूण परीक्षण कराने के लिए राजी हो गई। इसके लिए उसे मोटी रकम दी जा रही थी। प्री कन्सेप्शन एंड प्री नेटल डाइग्नोस्टिक टेक्निक्स (पीसीपीएनडीटी) के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. चरण सिंह ने बताया कि कपिल के पास से मिली मशीन अब तक जब्त की गई मशीनों में सबसे हाईटेक है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

हरियाणा की टीम ने दी थी जानकारी
हरियाणा की टीम ने कपिल का नाम बताया। इस पर गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाल बिछाकर कपिल को पकड़ लिया ।उसके पास डमी ग्राहक भेजी गई। महिला ने जैसे ही इशारा किया, वैसे ही कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल से छूट कर रहे लिंग परीक्षण
कपिल ने बताया कि वह लिंग परीक्षण के कई केंद्रों में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों में 10 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। इनमें से आधे से ज्यादा ऐसे हैं जो जमानत पर जेल से छूटते ही फिर से इसी काम में लग गए हैं। उन्होंने जगह बदल ली है। वह इन केंद्रों पर जाता है। लोनी में लिंग परीक्षण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसे एजेंटों के जरिए किया जाता है। सबसे ज्यादा कमीशन एजेंट ही लेते हैं।

सबको लड़की ही बताता था
कपिल ने बताया कि उसे सिर्फ अल्ट्रासाउंड करना आता है। यह एक केंद्र पर सीखा था। भ्रूण का लिंग मालूम करने के लिए सोनोग्राफी भी आनी चाहिए लेकिन उसे यह नहीं आती है। वह सिर्फ पेट का अल्ट्रासाउंड करता था। इसी की रिपोर्ट देखकर कह देता था कि गर्भ में लड़की है। उसे मालूम है कि लड़की का पता चलने पर ज्यादातर लोग गर्भपात करा लेते हैं। ऐसे में उसे डर नहीं था कि उसकी बताई गई रिपोर्ट गलत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed