फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indecency with Kanwariyas who went to get water at petrol pump

Ghaziabad News: पेट्रोल पंप पर पानी लेने गए कांवड़ियों से की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Indecency with Kanwariyas who went to get water at petrol pump
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर पानी लेने गए कांवड़ियों के साथ अभद्रता करने व लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में सुभाष भोला ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सुभाष भोला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि वह सुतायना के रहने वाले हैं। वह अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद वह पास में ही नारया पेट्रोल पंप पर पानी लेने गए। उनके साथ वंश और रिंकू भी थे। वहां के कर्मचरियों ने पानी लेने को लेकर उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके साथियों को भी काफी चोट आई। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनके मोबाइल को भी फेंक दिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रवि कुमार और सचिन कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed