{"_id":"57e2d5c04f1c1b4f1da83e05","slug":"including-the-four-principal-sullaml-ramlila-chikungunya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्लामल रामलीला के प्रधान समेत चार को चिकनगुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्लामल रामलीला के प्रधान समेत चार को चिकनगुनिया
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार डेंगू-चिकनगुनिया का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों के अलावा रामलीला कमेटी के सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए हैं। एमएमजी के सीएमएस डा. जेके त्यागी में भी चिकनगुनिया की पुष्टि हो गई है और वह चार दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं।
सुल्लामल के प्रधान अजय बंसल चिकनगुनिया से पीड़ित हैं इसके अलावा प्रचार मंत्री श्रीकांत राही, कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी और स्टेज मंत्री नीलेश गुप्ता भी बुखार से पीड़ित हैं। श्रीकांत राही ने बताया कि अजय बंसल को चिकनगुनिया था, अब कुछ ठीक हैं लेकिन जोड़ों केदर्द की समस्या बनी हुई है।
एमएमजी के सीएमएस के चिकनगुनिया के बारे में हालांकि सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल का कहना है कि माइल्ड टाइप चिकनगुनिया है।
डेंगू चिकनगुनिया के 461 मरीज
बुधवार को 45 चिकनगुनिया के सैंपल टेस्ट हुए, जिसमें से 16 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 93 डेंगू के सैंपल टेस्ट हुए, जिसमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मिलाकर डेंगू चिकनगुनिया के 461 मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
रहस्यमय बुखार से सातवीं की छात्रा की मौत
खैराजपुर गांव में रहस्यमय बुखार से कक्षा सात की एक छात्रा की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांव में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। प्रधान ने गांव में मेडिकल कैंप लगवाने की मांग की है।
खैराजपुर गांव के प्रधान सफदर ने बताया कि गांव की कक्षा सात की छात्रा दरख्शा (12) पुत्री अनीस को तीन दिन पहले बुखार आया था। गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
मंगलवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। बुधवार को सीएचसी प्रभारी से उन्होंने गांव में कैंप लगवाने की मांग की है।