{"_id":"6ae3af97e91f53b0630d0d33","slug":"in-view-of-the-festive-season-the-rpf-and-grp-have-stepped-up-security-at-the-railway-station-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1011708-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
गाजियाबाद। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन परिसर की चप्पे-चप्पे की पड़ताल की गई।
जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर है। सुरक्षा बलों ने मुख्य प्रवेश व निकास द्वार, टिकट आरक्षण केंद्र और प्रतीक्षालय पर गश्त बढ़ाई। प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर भी विशेष निगरानी रखी गई। डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर के साथ यात्रियों के सामान की जांच हुई। लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध गतिविधियों पर भी गहन नजर रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर स्टेशन पर 24 घंटे अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी परिसर की हर हलचल पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर हेल्पलाइन पर सूचना दें।
अतिरिक्त सुरक्षा उपाय
आरपीएफ थाना प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि छठ पर्व और दिवाली पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्यालय को अतिरिक्त जवानों के लिए पत्र लिखा गया है। आरपीएफ ने पहले से स्थापित 41 कैमरों के अतिरिक्त 30 अस्थायी कैमरे लगाने की मांग की थी। इन कैमरों को बैगेज स्कैनर, फुट ओवरब्रिज, टिकट घर और यार्ड जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ड्रोन से निगरानी
अतिरिक्त कैमरे लगाने का आदेश मिल गया है। अब स्टेशन परिसर की निगरानी ड्रोन से भी की जाएगी। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।