फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In the wine-law had to take money from the driver Notbandi

नोटबंदी में अंगूरी भाभी को ड्राइवर से लेने पड़े पैसे

Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the wine-law had to take money from the driver Notbandi
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी की परेशानी से अंगूरी भाभी यानी सुभांगी अत्रे भी नहीं बच सकीं। कैश खत्म होने पर उन्हें अपने ड्राइवर से उधार लेने पड़ गए। यह बात टीवी धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने सोमवार को शहर में स्टूडियो बाई स्टाइल एंड दीपाली शोरूम के उद्घाटन के दौरान बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर कहा कि कड़वी दवा खाने के बाद जिस तरह स्वास्थ्य में सुधार होता है, उसी तरह नोटबंदी का अच्छा असर भी देखने को मिलेगा। अब तक करीब आठ धारावाहिकों में काम कर चुकीं शुभांगी ने सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं ’ की अंगूरी भाभी के किरदार को दिल के बेहद करीब बताया।
विज्ञापन


कहा कि भोजपुरी बोलने और उसमें रंगने के  लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। दर्शकों से मिल रहे प्यार ने इस किरदार को ईमानदारी से निभाने का हौसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई जाकर अदाकारी में किस्मत आजमाने वाले युवाओं के लिए शुभांगी ने कहा कि वहां हर कदम पर कोई आपको को गुमराह कर सकता है, ऐसे में बेहतर है कि किसी के साथ जाएं और अपने संघर्ष को जारी रख सफलता पाएं। इस दौरान अंगूरी भाभी की एक झलक पाने के लिए शोरूम में भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर रोड पर जाम की स्थिति तक बन गई।

स्टूडियो बाई स्टाइल एंड दीपाली शोरूम का उद्घाटन
 गाजियाबाद। अंबेडकर रोड स्थित स्टूडियो बाई स्टाइल एंड दीपाली शोरूम का उद्घाटन टीवी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने किया। शोरूम के डायरेक्टर रवींद्र गर्ग और गौरव गर्ग ने बताया कि शोरूम में महिला, पुरुष और बच्चों सभी के लिए डिजाइनर कपड़े से लेकर ज्वैलरी तक सारे प्रोडक्ट मिलेंगे।

महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के लिए वैरायटी रखी गई है। दूल्हा-दुल्हन के लिए अलग से लहंगा स्टूडियो और शेरवानी स्टूडियो बनाया गया है। शोरूम में बच्चों के लिए प्ले जोन भी है।


इस मौके पर राम अरोड़ा, मनोज गर्ग, प्रवीन अरोड़ा, सौरभ गर्ग और रजनीश बंसल के साथ ही शहर विधायक सुरेश बंसल, यशोदा के एमडी पीएन अरोड़ा, एमएलसी प्रशांत चौधरी आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed