फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In one week, 1342 people including 347 children were bitten by dogs.

Ghaziabad News: एक सप्ताह में 347 बच्चों समेत 1342 लोगों को कुत्तों ने काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
In one week, 1342 people including 347 children were bitten by dogs.
गाजियाबाद। 347 बच्चों समेत 1342 लोगों पर एक सप्ताह में कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। तमाम दावों के बावजूद सरकारी अस्पतालों में दो बजे के बाद पहुंचे घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं लगाई जाती है। घायलों को टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर दूसरे दिन आने के लिए बोल दिया जाता है। अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों, एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में एक दिन में 200 से 250 लोगों को एआरवी की पहली डोज लगाई जा रही है जबकि इतनी ही संख्या दूसरी और तीसरी डोज वाले होते हैं। सोमवार को यह आंकड़ा बढ़ भी जाता है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग अति संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी रेबीज क्लीनिक खोला जाएगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास में जगह की तलाश की जा रही है। यदि स्थान नहीं मिला तो नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज क्लीनिक खोला जाएगा। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विजयनगर और ट्रांस हिंडन के कुछ इलाकों में कुत्ते काटने के अति संवेदनशील इलाकों की पहचान की गई है। जिन इलाकों में रोजाना कुत्ते काटने के 10 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां पर एंटी रेबीज क्लीनिक खोला जाएगा।
विज्ञापन



सर्वे में इन क्षेत्रों को माना है संवेदनशील

कड़कड़ माॅडल, सरस्वती काॅलोनी, हरसांव, हिंडन विहार, विजयनगर, पप्पू काॅलोनी, राजबाग, मकनपुर, खोड़ा गांव, कनावनी, सद्दीकनगर, करहेड़ा वसुंधरा, कैलाभट्ठा, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, महाराजपुर, राजनगर, भोपुरा, शास्त्रीनगर, नेहरू गार्डन, आदर्शनगर, घूकना, मिर्जापुर, चरन सिंह काॅलोनी, विजयनगर, अर्थला, मोहननगर, खैराती नगर, न्यू डिफेंस काॅलोनी, नंदग्राम, दीन दयालपुरी, शालीमार गार्डन, वेद विहार, बुद्ध विहार विजयनगर, दौलतपुरा, पंचशील कालोनी, शहीदनगर, कोट गांव, इंदिरापुरम, संजय नगर, लोनी में लालबाग, मुस्तफाबाद, इंद्रपुरी लक्ष्मी गार्डन, राजीव गार्डन, तिलकराम कालोनी, साधना एंक्लेव, राहुल गार्डन, जवाहरनगर, बृज विहार, कृष्णा नगर बागू, भूपेंदर पुरी, शिवपुरी, शालीमार गार्डन, लालकुआं, अकबरपुर-बहरामपुर, रईसपुर, अटौर, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर व सदरपुर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वापस किया तो होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे एआरवी उपलब्ध है। अगर किसी केंद्र पर किसी घायल को वापस किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ का दावा है कि सीएचसी, एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में एआरवी की अभी 15 दिन की डोज उपलब्ध है। इस बीच और भी वैक्सीन आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed