फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In lockdown crime against woman increased read big crime stories that will shock your heart

हदों को पार करते अपराध: शक होने पर प्राइवेट पार्ट में कील डाल देने से लेकर सलाद न देने पर जान ले लेना

Tue, 01 Jun 2021 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Jun 2021 06:14 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंद पड़ रही है। पहली लहर की तरह इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन रहा। हालांकि अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन परिवारों में जिस तरह के घरेलू झगड़े सामने आ रहे हैं, वह हैरान करने वाले हैं। छोटी-छोटी बातों पर महिलाओं के खिलाफ जिस तरह के अपराध लॉकडाउन के दौरान बढ़े वह समाज को सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर महिलाओं को कब तक इन झगड़ों की बलि चढ़ना पड़ेगा। अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए ऐसे ही कुछ वारदात की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर न सिर्फ आपकी रूह कांप जाएगी बल्कि यह आपको सोचने पर भी मजबूर करेंगी कि एक सभ्य समाज के रूप में हम कहां आ गए हैं....

विज्ञापन
In lockdown crime against woman increased read big crime stories that will shock your heart
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामूली अनबन पर पत्नी को चार गोली मार उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में आज एक ऐसी वारदात हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी गांव में कुलदीप त्यागी उर्फ मिंटू त्यागी ने अपनी पत्नी सारिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2020 में कुलदीप की शादी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सारिका से हुई थी। किसी बात पर अनबन को लेकर उसने पत्नी के पेट में चार गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

अवैध संबंधों के शक में पत्नी से मारपीट फिर प्राइवेट पार्ट में डाली कील
रामपुर में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। विवाहिता अपने मायके वालों के साथ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट से कील निकाल दी। हालांकि बाद में महिला ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 22 साल की विवाहिता अपने मायके वालों के साथ पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। अवैध संबंधों के शक में पति उसके साथ मारपीट करता है। पति ने रविवार रात पिटाई करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

सलाद के विवाद में पत्नी का खून कर भागा पति
खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पति ने इस कदर आपा खो दिया कि उसने रात में फावड़े से पत्नी और बेटे पर हमला बोल दिया है। हमले में पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी बेटे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भूत भगाने के नाम पर दी यातनाएं महिला की मौत
कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र में जूही लाल कॉलोनी अंबेडकरनगर बस्ती में रविवार देर रात ससुराल वालों ने महिला पर चढ़े भूत को उतारने के नाम पर इतनी यातनाएं दीं कि उसकी मौत हो गई। सोमवार को बिना मायके पक्ष को सूचना दिए कोरोना से मौत बताकर शव को दफनाने जा रहे थे। तभी मोहल्ले वालों ने मायके वालों को सूचना दे दी। भाई समेत अन्य परिजनों ने पहुंचकर जनाजा रुकवाकर जमकर हंगामा किया। शव जाने के बाद मायके वालों ने देवर राजा को जमकर पीटा भी। पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed