फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad husband mintu tyagi killed wife sarika tyagi ran away police probing matter

गाजियाबाद: मामूली झगड़े में पत्नी को मारी एक के बाद एक चार गोलियां और हुआ फरार, मिंटू पहले भी जा चुुका है जेल

Tue, 01 Jun 2021 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2020 में कुलदीप की शादी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सारिका से हुई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad husband mintu tyagi killed wife sarika tyagi ran away police probing matter
सारिका और मिंटू त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में आज एक ऐसी वारदात हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी गांव में कुलदीप त्यागी उर्फ मिंटू त्यागी ने अपनी पत्नी सारिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2020 में कुलदीप की शादी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सारिका से हुई थी। किसी बात पर अनबन को लेकर उसने पत्नी के पेट में चार गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार मिंटू त्यागी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। लूट के कई मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है। पिछले साल भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या में भी पुलिस ने मिंटू से पूछताछ की थी। इसके अलावा मिंटू त्यागी चर्चित विक्रम त्यागी अपहरण कांड में भी पुलिस के रडार पर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed