{"_id":"681a60ef275e22a068026bd6","slug":"in-a-dispute-at-an-engagement-ceremony-the-dj-operator-shot-a-young-man-in-the-leg-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-628311-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सगाई समारोह में हुए विवाद में डीजे संचालक ने युवक के पांव में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सगाई समारोह में हुए विवाद में डीजे संचालक ने युवक के पांव में मारी गोली
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर की भूड़ भारत नगर कालोनी में सोमवार की देर रात एक सगाई समारोह में आए लड़के के भाई व उसके दोस्तों की डीजे संचालक से कहासुनी हो गई। घटना के दौरान डीजे संचालक ने फायर झोंक दिया। जो लड़का पक्ष के एक युवक के पाव में जा लगी। लड़के के भाई चंदन सूरी ने डीजे संचालक और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विजयनगर की भूड़ भारत नगर कालोनी स्थित चिराग होटल के नजदीक चंदन सूरी का मकान है। चंदन सूरी ने बताया कि उनके छोटे भाई शिवम सूरी की सगाई का कार्यक्रम सोमवार को था। समारोह के लिए उन्होंने घर पर ही डीजे लगवाया था। बताया कि देर शाम डीजे पर गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक विरोट गुप्ता उर्फ चावल से उनके एक रिश्तेदार की कहासुनी हो गई। दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। चंदन सूरी ने दोनों का बीच-बचाव कराया। इसके बाद डीजे संचालक बुकिंग के 3500 रुपये मांगने लगा। इलेक्ट्रिक कांटों की मरम्मत और बेचने का कारोबार करने वाले उनके दोस्त बंशीधर पांडेय ने विरोध किया और डीजे संचालक को घर के बाहर कर दिया। आरोप है कि रात करीब दो बजे डीजे संचालक विराट गुप्ता उर्फ चावल तमंचा लेकर उनके घर पहुंचा और चंदन सूरी और वंसीधर पांडेय को आवाज लगाई। जैसे ही दोनों घर के बाहर आए तो विराट गुप्ता उर्फ चावल ने गोली चला दी। नशे की हालत में चली गोली वंशीधर के पैर की एड़ी में जा धंसी और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। जबकि वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि चंदन सूरी की तहरीर पर विराट गुप्ता उर्फ चावल और अज्ञात पांच-छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
...