फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal firecracker business being run inside Arogya Charitable Hospital police conduct a raid in Ghaziabad

गाजियाबाद: जिस इमारत में है चैरिटेबल अस्पताल उसकी ऊपरी मंजिल पर चल रहा था पटाखों का अवैध धंधा, पुलिस का छापा

Thu, 22 Oct 2026 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

गाजियाबाद में टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फर्रुखनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पटाखों का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इस गुप्त कारोबार का भंडाफोड़ किया है। 
 

विज्ञापन
Illegal firecracker business being run inside Arogya Charitable Hospital police conduct a raid in Ghaziabad
अवैध पटाखों का कारोबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फर्रुखनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस इमारत में एक चैरिटेबल अस्पताल है उसकी ऊपरी मंजिल पर पटाखों का अवैध काराबोर चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इस गुप्त कारोबार का भंडाफोड़ किया है। वहीं, अस्पताल ट्रस्ट ने इस अवैध गतिविधि से किसी तरह के लेन-देन से इनकार किया है। 

विज्ञापन


बताते हैं कि पटाखों की बिक्री का तरीका बिल्कुल मार्ट स्टाइल में किया जा रहा था। इसमें ग्राहक स्वयं आकर अपनी पसंद के पटाखे चुनते थे। इस प्रकार की बिक्री व्यवस्था ने इसे एक सामान्य खुदरा दुकान का रूप दिया था। कारोबारियों ने पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचने के लिए अस्पताल की आड़ का इस्तेमाल किया। उन्हें यह विश्वास था कि एक स्वास्थ्य सेवा संस्थान ऊपर ऐसे अवैध कार्य पर आसानी से संदेह नहीं किया जाएगा। पुलिस को इस गुप्त और अवैध कारोबार के बारे में सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर में छापा मारा।
विज्ञापन



अवैध बिक्री का संचालन
अस्पताल के अंदर पटाखों की बिक्री का मॉडल किसी सामान्य बाजार जैसा था। ग्राहकों को पटाखों की एक विस्तृत शृंखला में से चुनने की पूरी आजादी थी। वे अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार पटाखे देख सकते थे और खरीद सकते थे। यह तरीका अवैध कारोबार को एक वैध व्यापार का रूप देने का प्रयास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर इमारत में अचानक छापा मारा। इस औचक कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे मिले। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छापे में कुल चार बोरे पटाखे बरामद किए गए हैं।


अस्पताल ट्रस्ट ने कहा...
पटाखों के इस काम से अपस्ताल का कोई लेना देना नहीं है। अस्पताल नीचे संचालित हो रहा है, जबकि पटाखे पहली मंजिल से बरामद हुए हैं। अस्पताल स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत है। 
-सनी त्यागी, सचिव अस्पताल ट्रस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed