फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal construction by breaking the seal, will be prosecuted

सील तोड़कर अवैध निर्माण, होगा मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction by breaking the seal, will be prosecuted
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए सभी जोन में ऐसे अवैध निर्माण की कर रहा पड़ताल, जीडीए जोन-सात और जोन-छह है प्राधिकरण के निशाने पर - बीते सप्ताह 40 भवनों की सील तोड़ कर अवैध निर्माण करने वालों पर हुआ था मुकदमा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने वालों पर जीडीए ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न जोन में अवैध निर्माण करने वालों और लगाई गई सील तोड़ने वालों की पड़ताल शुरू की गई है। फिर चिन्हित किए गए अवैध निर्माण पर फिर से सीलिंग के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जोन-सात और जोन-छह मैं चल रहे अवैध निर्माण जीडीए के निशाने पर हैं। जीडीए सचिव के निर्देश पर सभी प्रवर्तन प्रभारियों ने विभिन्न जोन में अवैध निर्माण की पड़ताल शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर प्रवर्तन प्रभारियों की ओर से सूची सौंपी जाएगी। लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्राधिकरण की ओर से विभिन्न निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को निर्माण करने की सशर्त मंजूरी प्रदान की गई थी। इसका गलत फायदा उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने भवनों पर लगाई गई सील को तोड़ कर निर्माण कार्य किया। साथ ही कई ठेकेदारों ने नियमों का उल्लंघन कर रात को भी निर्माण कार्य जारी रखा। ऐसे में अब जीडीए अधिकारियों ने अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। फिर सिलसिलेवार अवैध निर्माण करने वालों को पर कार्यवाही होगी। बता दें कि बीते सप्ताह जीडीए ने जोन-7 में आने वाले राजेंद्रनगर, श्यामपार्क मेन, श्यामपार्क एक्सटेंशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सील तोड़ कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ----------------- कोट.... लॉकडाउन के दौरान भवन पर लगाई गई सील को तोड़कर अवैध निर्माण करने की कई शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच कर ऐसे निर्माणों को चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं। जोनवार ब्यौरा एकत्रित होने के बाद कार्यवाई की जाएगी। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed