फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If there is no electricity or water, call the helpline number

Ghaziabad News: बिजली-पानी न आए तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
If there is no electricity or water, call the helpline number
गाजियाबाद। होली पर शुक्रवार को लोगों को भरपूर पानी और बिजली देने के लिए ऊर्जा निगम और नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी जोन में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए दोनों ही विभागों की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर फोन कर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि होली पर लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए भरपूर पानी की आपूर्ति की जाएगी। पांचों जोन के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वह आपूर्ति बाधित न होने दें। फील्ड में कर्मचारी लगे रहेंगे। सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

दोपहर में 12 बजे से ढाई बजे तक अतिरिक्त गंगाजल व पानी की आपूर्ति की जाएगी। नलकूपों और पंपों के जरिए ओवरहेड टैंकों में पानी स्टोर कर लिया गया है। होली के दिन किसी भी कॉलोनी में आपूर्ति की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। आपात स्थिति के लिए जलकल विभाग के पास पांच टैंकर की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या भी बढ़ा ली जाएगी। नगर आयुक्त ने पानी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा जोन : 8178016856
मोहननगर जोन : 8178018395

सिटी जोन : 8178016825

कविनगर /विजयनगर जोन : 8178018388

-नो पावर कट जोन किया घोषित-
होली के दिन जिले को नो पावर कट जोन घोषित किया गया है। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि होली के दिन लोगों को बिजली की किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए सभी फीडरों को दुरुस्त करा दिया गया है। सुबह छह बजे से लगातार बिजली आपूर्ति की जाएगी। लाइनमैन और अवर अभियंता को कट न लगे इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। कहीं पर भी फॉल्ट आने पर उसे आधे घंटे के अंदर ठीक करने को कहा गया है। बिजली संबंधित कोई भी समस्या आने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 9193320115 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रात में भी बिजली की कटौती के लिए मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed