फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If the money in the account will be canceled train ticket

ट्रेन टिकट कैंसल कराया तो खाते में मिलेगा पैसा

Sun, 27 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
If the money in the account will be canceled train ticket
ट्रेन - फोटो : demo pic

ट्रेनों में रिजर्वेशन करा चुके लोगों को अब रिफंड पाने में पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। 500 रुपये से ज्यादा रकम के टिकट रिफंड कराने वाले लोगों को अब कैश नहीं मिलेगा, पैसा उनके खातों में पहुंचेगा। इसके लिए रेलवे आरक्षण केंद्रों पर रिफंड लेने वाले लोगों से रेलवे कर्मचारी एप्लीकेशन के साथ-साथ उनके बैंक अकाउंट नंबर की डिटेल भी ले रहे हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद में अब तक 400 से ज्यादा यात्री रिफंड के लिए एप्लीकेशन दे चुके हैं।यह कवायद न सिर्फ कैश की किल्लत से निपटने के लिए है, बल्कि ब्लैक मनी से ट्रेनों के टिकट खरीदकर उसे नई करेंसी में बदलवाने में दिमाग लगा रहे लोगों को पकड़ने की भी है। 1000-500 के नोट बंदी के बाद लोगों ने उन्हें खपाने के लिए लंबी दूरी के ट्रेन टिकट भी खरीदे हैं।
विज्ञापन


एसी टिकट खरीदकर पुरानी करेंसी जमा कर दी और अब टिकट कैंसल कराकर नई करेंसी में रिफंड लेने की फिराक में हैं। इस पर रेलवे ने रिफंड में कैश देने पर रोक लगा दी है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 9 नवंबर के बाद अब तक उनके पास करीब 400 टिकट कैंसल होने के लिए आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सिर्फ उन लोगों को रिफंड कैश में दिया जा रहा है, जिनकी रकम 500 रुपये से कम है। इससे ज्यादा रिफंड वाले यात्रियों से आवेदन पत्र के अलावा पता, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर भी लिया जा रहा है। उनका रिफंड सीधा खातों में भेजा जाएगा। जो लोग पहले बिना बैंक खाते की जानकारी दिए एप्लीकेशन दे चुके हैं, उन्हें चेक से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed