{"_id":"5835c4824f1c1b462413bf70","slug":"if-the-card-will-not-be-submitted-by-the-gas-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड नहीं जमा कराया तो जाएगी गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड नहीं जमा कराया तो जाएगी गैस सब्सिडी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
- फोटो : demo pic
जिन उपभोक्ताओं ने बैंक में अभी तक अपना आधार कार्ड जमा नहीं किया है, उनकी गैस सब्सिडी नवंबर के बाद रोक दी जाएगी। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद कंपनियां ग्रेस पीरियड नहीं बढ़ाएंगी। गाजियाबाद में तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड बैंक एकाउंट से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन
दिसंबर 2016 से बिना आधार कार्ड लिंक कराए उपभोक्ताओं के बैंक एकाउंट में गैस सब्सिडी नहीं जाएगी। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि गैस सब्सिडी के लिए जरूरी है कि उपभोक्ता का आधार कार्ड उसके बैंक एकाउंट से लिंक होना चाहिए। यदि किसी उपभोक्ता का एकाउंट लिंक नहीं होगा, उसे सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो बार ग्रेस पीरियड बढ़ाया ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता अपने आधार कार्ड को लिंक करा सकें, लेकिन अभी भी तीन लाख उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड बैंक एकाउंट से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ये उपभोक्ता अपना कार्ड 30 नवंबर तक लिंक करा सकते हैं। यदि इस बीच कोई उपभोक्ता रह जाता है तो यह माना जाएगा कि उसे गैस सब्सिडी नहीं चाहिए। दिसंबर के पहले सप्ताह तक उपभोक्ताओं का फाइनल डाटा कंपनियों के पास भेज दिया जाएगा।