{"_id":"575313d84f1c1b8c49109a70","slug":"if-the-car-will-not-be-stolen-new-buy","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोरी गई कार तो मिलेगी नहीं...नई खरीद लो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चोरी गई कार तो मिलेगी नहीं...नई खरीद लो’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cars
- फोटो : concept photo
करीब एक माह पहले चोरी की गई शिक्षिका की कार को पुलिस तलाशने में असमर्थता जता रही है। पुलिसकर्मी शिक्षिका से कह रहे हैं कि कार अब नहीं मिलेगी, नई खरीद लो।
विज्ञापन
विवेकानंदनगर में रहने वाली अनीता पांडे ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। 8 मई को तुराबनगर मार्केट के पास शॉपिंग करने गई थीं, तभी उनकी कार चोरी कर ली गई थी। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की, मगर पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। उन्हें पता चला कि कारें हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर में काटी जाती हैं।
विज्ञापन
वह तीनों जिलों में कार ढूंढती रही, मगर कार नहीं मिली। अब वह थाने जाती हैं तो पुलिसकर्मी उन्हें नई कार खरीदने की सलाह देते हैं। इस संबंध में एसएचओ नगर कोतवाली धीरेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस ने कार को काफी ढूंढा जा रहा है, मगर वह मिल नहीं रही है। महिला ने मेरठ में एक कार को अपनी होना बताया था, उसकी जांच की गई तो वह किसी दूसरे व्यक्ति के नाम निकली।
विज्ञापन