फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband slits wife throat at her parents home also stabs below chest Man also stabs mother-in-law Bulandshahr

UP: पति ने मायके में पत्नी का काटा गला... छाती से नीचे भी किया वार; दामाद ने सास पर भी किया छुरे से वार

Sat, 20 Sep 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Sep 2025 03:28 PM IST
सार

बुलंदशहर में एक शख्स ने मायके में पत्नी का गला काट दिया। हाथ और छाती के नीचे भी छुरे से वार किया। आरोप है कि शख्स ने सास पर भी छुरे से वार किया। पीड़िता महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Husband slits wife throat at her parents home also stabs below chest  Man also stabs mother-in-law Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेड़ा अड्डा स्थित नई बस्ती में पति ने पत्नी के गले पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने सास पर भी हमला किया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी शबनम पत्नी सलाउद्दीन ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 सितंबर को उसकी पुत्री मुस्कान और खुशबू घर में मौजूद थीं। उसकी बेटी खुशबू को देखने के लिए मेहमान आने वाले थे। 
विज्ञापन


मुस्कान का पति जाहिद भी घर आया था। जाहिद अपने साथ एक बैग लाया था। उसकी बेटी ने जाहिद को पानी दिया और दूसरे कमरे में चली गई, इस दौरान वो खुद कुरआन पढ़ रही थी। तभी उसकी बेटी मुस्कान के चिलाने की आवाज आई, वह कमरे गई तो देखा कि जाहिद के हाथ में छुरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छाती के नीचे से बह रहा था खून
छुरे पर खून लगा हुआ था। मुस्कान का गला कटा हुआ था, जिससे लगातार खून बह रहा था, उसके बाएं हाथ से भी खून बह रहा था। साथ ही छाती के नीचे से खून बह रहा था। जाहिद ने उसकी पुत्री मुस्कान को जान से मारने की नीयत से छुरे से गला काट दिया। 

 

सास पर भी किया हमला, बाल पकड़कर छुरे से किया वार
मुस्कान ने जब अपना बचाव किया तो उसका हाथ भी काट दिया और छाती के नीचे छुरे से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि जब पीड़ित शबनम ने बेटी मुस्कान को दामाद से बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके सिर के बाल पकड़कर छुरे से वार किया। 

 

इसी बीच दूसरी बेटी खुशबू ने आरोपी के हाथ पर चिमटा मारा,  जिससे छुरे का वार चूक गया। इसी बीच इमरान भी मौके पर आ गया और जाहिद को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी फरार हो गया। पुत्री को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed