पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब: पत्नी के पास न बैठने पर पति ने खुद को गोली मारी, मृतक की मां कर रही ये मांग
आसपास के लोगों ने बताया कि ओमवीर के घर से तेज धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने अंदर जाकर देखने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। करीब 20 मिनट तक दरवाजा बंद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी में स्थित प्रकाश विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे पत्नी से झगड़ा होने पर पति ओमवीर तोमर (43) ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। ओमवीर पत्नी को अपने पास बैठने के लिए बोल रहा था। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई थी। वहीं ओमवीर की मां ने मामले में सही जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ओमवीर तोमर प्रकाश विहार कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी पूनम, बेटा देव (19), भानू (17), विद्यानिधि (15) हैं। वह नोएडा की सिक्योरिटी गार्ड की कंपनी में काम करते थे। उन्होंने अपने घर भैंस और गाय पाल रखी है वह और दूध की डेयरी चलाते थे। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमवीर के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ओमवीर की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि उनके पति ने रात के समय शराब पी थी। सुबह करीब पांच बजे दोनों उठे थे और भैंसों का न्यार कर रहे थे।
पति ने उनसे अपने पास आकर बैठने के लिए कहा। पूनम घर में बहुत काम है, यह कह कर चली गई थी। इसके बाद ओमवीर उनके कमरे में आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसकी पिटाई की। बचाव करने के लिए बच्चे भी आ गए। ओमवीर ने उन्हें भी डांट दिया और वहां से भागने के लिए कहने लगे। कुछ समय बाद ओमवीर अंदर कमरे से तमंचा लेकर आए। पूनम ने पुलिस को बताया कि ओमवीर ने पहले उनके ऊपर तमंचा तान दिया फिर अपने सिर पर गोली मार ली। एसीपी ने बताया कि ओमवीर की मां ने पूनम पर कुछ आरोप लगाए हैं। मां ने मामले में सही जांच करने की मांग की है।
एसीपी ने बताया कि पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में आत्महत्या और हत्या के एंगल पर जांच की जा रही है। मृतक के बच्चों ने आत्महत्या की शिकायत पुलिस को दी है। मां की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। तमंचा कहां से लाए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतक का फोन कब्जे में ले लिया है।
20 मिनट तक गेट नहीं खोला
आसपास के लोगों ने बताया कि ओमवीर के घर से तेज धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने अंदर जाकर देखने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। करीब 20 मिनट तक दरवाजा बंद रहा। अंदर से रोने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आसपास के लोग दरवाजे खोलने के लिए कह रहे थे। 20 मिनट बाद जब दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर ओमवीर खून से लथपथ पड़े हुए थे। परिवार का सदस्य कुछ नहीं बता रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि दंपती में कुछ दिनों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। झगड़े की आवाज आसपास भी आती है, लेकिन कोई उनके घर नहीं जाता था।