फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband refused to go to maternal home then wife committed suicide by shooting in khurja

उर्वशी ने खुद को उड़ाया: पति ने मायके जाने किया मना, जिद्द की तो लगा दिए चाटें; फिर जो हुआ उससे विकास भी हैरान

Mon, 17 Apr 2023 06:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

आस-पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा कि उर्वशी मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसके हाथ में तमंचा भी था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना विकास और पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल शुरू की। 

विज्ञापन
Husband refused to go to maternal home then wife committed suicide by shooting in khurja
मृतक उर्वशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलेनी में सोमवार दोपहर पति द्वारा मायके जाने से मना करने पर पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। वहीं पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ढाकर रोड स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी विकास फिजियौथेपी का क्लीनिक चलाता है। विकास के अनुसार उसकी पत्नी उर्वशी (24) की तबियत खराब चल रही थी, पत्नी का उपचार उसके मायके (फरीदाबाद के बल्लभगढ़) में स्थित एक चिकित्सक से चल रहा था। पांच दिन बाद चिकित्सक को दिखाना था। मगर पत्नी अभी अपने मायके जाने की जिद्द कर रही थी। इसको लेकर सोमवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके चांटे भी मार दिए। इस बात उर्वशी परेशान हो गई। सुबह करीब 11 बजे विकास अपने क्लीनिक चला गया। वहीं दोपहर को करीब दो बजे पड़ोसियों ने घर में गोली चलने की आवाज सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस-पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा कि उर्वशी मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसके हाथ में तमंचा भी था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना विकास और पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं जब घटना की जानकारी विकास को मिली तो वह सन्ना रह गया। पुलिस ने तमंचा घर में रखने के आरोप में विकास को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में विकास ने घरेलू विवाद की जानकारी दी। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि तमंचा को लेकर जांच की जा रही है। वहीं तहरीर मिलने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed