{"_id":"663bb41e69be78406c0f8230","slug":"husband-married-second-time-and-gave-triple-talaq-to-first-wife-in-ghaziabad-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिटी दहेज की भूख: पहले दूसरी से किया निकाह, फिर पहली को दिया तीन तलाक; अरोपी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिटी दहेज की भूख: पहले दूसरी से किया निकाह, फिर पहली को दिया तीन तलाक; अरोपी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 08 May 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 11:07 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक पति ने दहेज न देने पर पत्नी को तीन तलाक कह दिया और दूसरा निकाह कर लिया है। महिला ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दूसरा निकाह और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मामले में इफरा सैफी ने नगर कोतवाली में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी इफरा सैफी का कहना है कि 16 मार्च 2021 को उनका निकाह आमिर खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुरालिये दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। धीरे-धीरे उनके पिता ने 10 लाख रुपये दे भी दिए।
विज्ञापन
लेकिन इससे भी ससुराल वाले खुश नहीं हुए। 25 मई 2023 को उनके बेटे की खतना की रस्म के दौरान दिए गए सामान से भी ससुराल वाले खुश नहीं थे और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि आमिर खान ने दूसरा निकाह कर लिया है जो कैला भट्ठा में रह रहा है। वह वहां गईं तो उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आमिर ने छत पर आकर उन्हें तीन तलाक दे दिया। मामले में उन्होंने आमिर सैफी, सास अफरोज, ससुर मुबीन, देवर सलमान, परवेज और ननद मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।