फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband kills second wife along with son in Ghaziabad

Murder: बेटे के साथ मिलकर पति ने दूसरी पत्नी को दी खौफनाक मौत, मिलने आए रिश्तेदार का भी किया ऐसा हाल

Thu, 23 Feb 2023 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

गाजियाबाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। मामले में पुलिस ने महिला के पति मुस्तकीन, उसके भाई यूसुफ और पहली पत्नी को गिरफ्तार किया है। मुस्तकीन का बेटा दिलशेर अभी फरार है।

विज्ञापन
Husband kills second wife along with son in Ghaziabad
सायरा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना इलाके में युवक ने पहली पत्नी, बेटे और भाई के साथ मिलकर दूसरी पत्नी सायरा (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सायरा ने 15 फरवरी को पति और सौतेले बेटे के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने 16 फरवरी को मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो आज शायरा जिंदा होती। डीसीपी ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र के महावीर गार्डन पसौंडा में शायरा को चाकू से गोद दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान महिला से मिलने आए उसके रिश्तेदार जुनैद को भी आरोपियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने महिला के पति मुस्तकीन, उसके भाई यूसुफ और पहली पत्नी को गिरफ्तार किया है। मुस्तकीन का बेटा दिलशेर अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया है।
 

पांच साल पहले की थी शादी
मुस्तकीन और सायरा ने 2016 में शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर मुस्तकीन झगड़ा करने लगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ने लगा। मौत से पहले दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 में उसने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से मुस्तकीन ने उसे खर्चा देना बंद कर दिया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था।

 

खर्चे को लेकर होता था झगड़ा
पुलिस का कहना है कि मुस्तकीन ने दो शादियां की। खर्चे को लेकर भी मुस्तकीन का दूसरी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार की रात भी दोनों में खर्चे को लेकर विवाद हुआ था। मुस्तकीन को पहली पत्नी से चार बच्चे हैं, इनमें दो बेटी और दो बेटे हैं। मुस्तकीन के पास कोई काम नहीं था। चार फरवरी को उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed