फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband killed wife by cutting her with a shovel

हैवान पति: रात में मियां-बीवी के बीच बिगड़ी बात, युवक ने फावड़े से काटकर हत्या की; सिर से लेकर पेट तक किए वार

Sun, 31 Mar 2024 10:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

आरोपी अयूब ने सिर से लेकर पेट तक एक के बाद एक कई वार किए। मां को बचाने आए बच्चों को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband killed wife by cutting her with a shovel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते अयूब ने अपनी पत्नी फरजाना की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।

विज्ञापन

मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला अयूब पत्नी फरजाना और पांच बच्चों के साथ लोनी के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार दोनों में पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात को दोनों में फिर से विवाद हुआ। घर में दंपती और पांच बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयूब ने अपनी पत्नी पर फावड़े से वार कर दिया। अयूब सिर से लेकर पेट तक एक के बाद एक कई वार करता चला गया। मां को बचाने आए बच्चों को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। सूचना पर पहुंचे एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात की सही वजह का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

सिलाई का काम करके खरीदा था घर
अयूब काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी फरजाना पर थी। वह घर में सिलाई का काम करती थी। उनकी तीन बेटी और दो बेटे काम में हाथ बंटाते थे। कुछ समय पहले ही फरजाना ने किस्तों पर मकान लिया था। इस मकान की किस्त फरजाना और उनके बच्चे भर रहे थे। धीरे-धीरे मकान में जरूरत का सभी सामान भी एकत्रित कर रहे थे। इसके साथ बेटी की शादी के लिए भी फरजाना तैयारी कर रही थी। वारदात के दौरान मां को बचाने के लिए बेटी अर्शी आई तो उसके हाथ पर भी फावड़ा लगा। वह रोते हुए बोली, जब मेरे इतना तेज लगा तो मां को कितना दर्द हुआ होगा। अर्शी ने पिता पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed